Friday, April 8, 2011

इस पेड़ की करामात सुन दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे आप!

Source: Agency | Last Updated 10:36(08/04/11)

लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर में एक गांव है देवरिया झाला। इस गांव के पास फैले जंगलों में एक ऐसा पेड़ है, जिसकी करामात सुन आप दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे। गांव के वासिंदों के मुताबिक यह पेड़ किसी ज्योतिषी की भांति भविष्य के रहस्यों से पर्दा उठाता है।


इस पेड़ की सबसे बड़ी खासियत है कि इस पर लिखा गया नाम उस व्यक्ति के मरने से ठीक पहले मिट जाता है। यहां गांव के ही नहीं देश के अन्य क्षेत्रों के लोग भी इस पेड़ के चमत्कार को सुन इसे देखने के लिए आते हैं।


लगभग पांच सौ साल पुराने इस पेड़ का नामकण भी किया गया है। गांव के लोग इस पेड़ को देवता की भांती पूजते है। गांव के रहने वाले रामसमुझ के मुताबिक, उनके जन्म से पहले से ही इस पेड़ का अस्तित्व कायम है। उनके गांव में यह प्रथा है कि लड़के के जन्म के समय में ही उसका नाम पेड़ पर लिख दिया जाता है। फिर मरने के बाद जब नाम जांचा जाता है, तो वह मिटा मिलता है।


हम आधुनिक वैज्ञानिक युग में जी रहे हैं, ऐसे में इस तरह के वाकयों पर सहज विश्वास नहीं किया जा सकता। याद कीजिए जगदीश चंद्र बोस को अविष्कार को। उन्होंने बताया था कि पेड़-पौधों में भी जान होती। वो सुख-दुख अनुभव करते हैं। अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। और इंसानों के अलावा अन्य जीवों को प्रकृत ने सिक्स सेंस भी दिया है। ऐसे में इस पर विचार किया जा सकता है।


--
संजय कुमार

No comments:

Post a Comment